Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

50 की उम्र में सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे मनरेगाकर्मी

50 की उम्र में सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे मनरेगाकर्मी

6752703202515324132327032025130557whatsappimage2025-03-27at6.33.48pm.webp

-रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सेवा सुरक्षा हेतु कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर।
 छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अगर आपने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के कीर्तिमान स्थापित करने की खबरें पढ़ी हैं तो आपको उन कीर्तिमान में अहम भूमिका निभाने वाले मनरेगा कर्मचारियों की दर्द भरी दास्तान भी सुननी चाहिए। जो 50 वर्ष की उम्र में अपने  सुरक्षित भविष्य के लिए जिला मुख्यालय में रैली निकालकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री  विजय शर्मा के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। 19 वर्षों से सेवा देने के बाद भी इन कर्मचारियों के लिए न तो मानव संसाधन निधि बन पाई और न ही इनको सम्मानजनक नौकरी नसीब हो रही है। सरकारें बनी बिगड़ी किंतु पार्टियों के चुनावी वादे विपक्ष में रहते इनके  हड़ताली मंचों तक ही सीमित रह गए।
छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय क्षत्रि ने बताया कि 30 वर्ष उच्च शिक्षा प्राप्त की तब जाकर नौकरी मिली। मनरेगा योजना में जितने भी पद है वो किसी न किसी विषय मे दक्ष है। सहायक परियोजना अधिकारी, प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखापाल, ऑपरेटर से लेकर रोजगार सहायक तक के सभी कर्मचारियों को निर्माण कार्यों के तकनीकी पहलुओं की जानकारी के साथ एवं ऑनलाइन कार्यो की दक्षता अनिवार्य है। यह दक्षता हासिल करने मे 30 वर्ष लग जाते है तब जाकर कहीं मनरेगा योजना में नौकरी लगी है। नौकरी के 19 वर्ष मे इन कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण विकास को स्थापित करने और आगे बढ़ाने में अपनी जवानी खपा दी। 
योजना में कार्य करने वाले बहुत से कर्मचारी वर्तमान में बुढ़ापे की दहलीज पर हैं। जिनकी उम्र  50 के आसपास अथवा इससे भी अधिक की हो गई है।
उम्र के इस पड़ाव में उन्हें अपना भविष्य असुरक्षित नजर आ रहा है। चूंकि इन कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, मृत्यु उपरांत सम्मान भी नहीं मिल पा रहा है। 28 मार्च को प्रदेश स्तर पर रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा के नाम से ज्ञापन सौंपेंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.