Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

गांव में रोजगार, विकास की भी प्लानिंग; 273 श्रमिकों को मिला काम

गांव में रोजगार, विकास की भी प्लानिंग; 273 श्रमिकों को मिला काम

17007102026185655521071020260943201002002946.webp

रोजगार दिवस पर जी-राम-जी के 375 अनुमेय कार्यों पर मंथन, VGPP में ग्रामीणों की भागीदारी पर जोर
दुर्ग।
गांव में रोजगार के साथ विकास की दिशा तय करने के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) की जानकारी देते हुए गांव की जरूरत, उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्यों की योजना बनाने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विकसित भारत जी-राम-जी योजना के 375 अनुमेय कार्यों पर पंचायत स्तर पर चर्चा कर जरूरत के अनुसार कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर जोर दिया गया।
-जी-राम-जी के कामों से रोजगार भी, गांव में परिसंपत्तियां भी
रोजगार दिवस में जल संरक्षण, कृषि, आजीविका, भूमि सुधार और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। ग्रामीणों को पंचायतों में लगाए गए स्वप्रकटीकरण क्यूआर कोड को स्कैन कर पंचायत एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने पहले से स्वीकृत कार्यों को जल्द शुरू कर अधिक से अधिक श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया 
-सात पंचायतों में 273 श्रमिकों को मिला काम
रोजगार दिवस के दौरान जिले में संचालित कार्यों की तस्वीर भी सामने आई। जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत खम्हरिया में सामुदायिक जलभराव एवं भूमि निकासी कार्य में 40, करगाडीह में सामुदायिक वाटर कोस/नाला निर्माण में 45, नगपुरा में चुहारी बांध के पास WAT निर्माण में 76 तथा कटरो में सामुदायिक WAT निर्माण में 34 श्रमिक कार्यरत हैं। इसी तरह जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत हरदी में कच्ची नाली निर्माण में 28, पथरियास में 30 तथा खर्रा में कच्ची नाली निर्माण में 20 श्रमिक काम कर रहे हैं। इन सात पंचायतों में कुल 273 श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला है। खास बात यह है कि इन कार्यों से मजदूरों को रोजगार मिलने के साथ जल निकासी, जल संरक्षण और कृषि उपयोगी स्थायी परिसंपत्तियां भी तैयार हो रही हैं।
-आवास दिवस और चावल उत्सव में भी योजनाओं की समीक्षा
ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस एवं चावल उत्सव के माध्यम से भी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृत आवासों को तेजी से पूरा कराने, निर्माण संबंधी बाधाओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने तथा मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम-जनमन आवास योजना एवं विशेष परियोजनाओं के आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने पर जोर रहेगा। चावल उत्सव में पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न का सुचारू एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया गया 
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि रोजगार दिवस केवल रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम न रहकर ग्रामीणों की सहभागिता से गांव की विकास प्राथमिकताएं तय करने का मंच बने। स्वीकृत कार्यों को समय पर शुरू कर अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि VGPP में ग्रामीणों के सुझावों को शामिल करते हुए जी-राम-जी के अनुमेय कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए। रोजगार के साथ जल संरक्षण, कृषि, आजीविका और ग्रामीण जरूरतों से जुड़ी स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो तथा स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ा जाए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.