Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से हो रहा समस्याओं का त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से हो रहा समस्याओं का त्वरित समाधान

190051020261607381010361823.jpg

एक फोन से तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति,करीब 200 परिवारों को मिली राहत

रायपुर/ आम नागरिकों की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचाने और उनके त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 प्रभावी माध्यम बन रही है। हेल्पलाइन के जरिए दर्ज शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम तपकरा में पेयजल की समस्या का समाधान इसका उदाहरण है।

ग्राम तपकरा निवासी श्री ओम प्रकाश ने 26 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 पर गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि लगभग 15 दिनों से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। मोटर एवं पाइपलाइन में खराबी के कारण जलापूर्ति प्रभावित होने से गांव के करीब 200 घर-परिवारों को पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले को संबंधित विभाग एवं स्थानीय अमले के संज्ञान में लाया गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ग्राम तपकरा में संचालित रेट्रो जल प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा नया मोटर लगाया गया। नया मोटर लगाए जाने के बाद गांव में जलापूर्ति पुनः बहाल हो गई और लंबे समय से पेयजल की समस्या से परेशान करीब 200 परिवारों को राहत मिली।

शिकायत के निराकरण के बाद शिकायतकर्ता श्री ओम प्रकाश से संपर्क कर समाधान के संबंध में उनकी संतुष्टि की भी पुष्टि की गई। इस व्यवस्था से न केवल नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को गति मिल रही है, बल्कि समाधान के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लिए जाने से व्यवस्था की जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 आम नागरिक और शासन-प्रशासन के बीच सीधे संवाद का माध्यम बन रही है। नागरिक एक फोन कॉल के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद शिकायत संबंधित विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाकर उसके निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। तपकरा में पेयजल आपूर्ति बहाल होने से यह व्यवस्था नागरिक समस्याओं के समाधान में उपयोगी साबित हुई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.