होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती
लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भेजा शुभकामना पत्र
रायपुर / मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत के समाधान के बाद बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर विकासखंड के सुदूर ग्राम सोनहत निवासी श्री राजेश कुमार कुशवाहा के घर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ‘विष्णु की पाती’ पहुँची। लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी समस्या के निराकरण के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पीड पोस्ट से उन्हें शुभकामना पत्र भेजा और लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
श्री कुशवाहा ने लर्निंग लाइसेंस बनवाने में आ रही परेशानी के संबंध में हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया था। शिकायत पर कार्रवाई हुई और उन्हें लाइसेंस मिल गया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कुशवाहा और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना शासन की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्र में लिखा कि हेल्पलाइन 1076 इस उद्देश्य से शुरू की गई है कि नागरिक अपनी बात सहजता से शासन तक पहुँचा सकें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने भरोसा जताया कि शासन से संपर्क करने वाले प्रत्येक नागरिक की बात ध्यानपूर्वक सुनी जाएगी। ऐसे अनुभव यह समझने में भी मदद करते हैं कि शासकीय सेवाएँ लोगों के लिए कितनी उपयोगी हैं और उन्हें अधिक सरल एवं सुलभ बनाने की कहाँ जरूरत है।
लर्निंग लाइसेंस मिलने पर
मुख्यमंत्री ने श्री कुशवाहा को वाहन चलाना सीखते समय सुरक्षित अभ्यास करने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। हेल्पलाइन पर दर्ज समस्या के समाधान के बाद मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र मिलने से श्री कुशवाहा के लिए यह अनुभव यादगार बन गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.