होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर शनिवार को पहुँचेगा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर शनिवार को पहुँचेगा छत्तीसगढ़
*अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में होगा*
रायपुर / अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा रायपुर लाया जाएगा, जिसके उपरांत विभिन्न स्थानों पर दर्शन व श्रद्धांजलि के बाद उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
स्व. विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर का आगमन सुबह 8:30 बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर होगा, जहाँ सुबह 9:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद विमानतल से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 10:15 बजे भिलाई-3 स्थित शासकीय आवास पहुँचेगा, जहाँ सुबह 11 बजे तक का समय अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि हेतु आरक्षित रखा गया है। सुबह 11 बजे भिलाई-3 निवास से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 11:30 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुँचेगा, जहाँ दोपहर 12:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत जवाहर नगर, दुर्ग से ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला-बालोद) के लिए प्रस्थान किया जाएगा। पार्थिव देह दोपहर 1 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेगी। वहाँ दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। तदुपरांत दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.