होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
*कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के संकल्प एवं जवाबदेही शासन के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करती है कि छत्तीसगढ़ राज्य के आम नागरिकों की प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए। लगभग एक साल तक लंबित रहे वेतन का भुगतान होने के बाद इन पारिश्रमिक कर्मचारियों के चेहरे पर संतोष और खुशी के साथ ही शासन के प्रति आभार भी साफ झलक रहा है। बस्तर जिले में श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत के बाद 13 कर्मचारियों को उनके हक का एक लाख 62 हजार रुपये बकाया वेतन मिल सका है।
जगदलपुर में क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विस लिमिटेड के माध्यम से एक चार पहिया शोरूम में सुरक्षा गार्ड के रूप में बॉबी चौधरी सहित 13 कर्मचारी कार्यरत थे। दिसंबर 2025 का इन सभी कर्मचारियों का कुल एक लाख 62 हजार रुपये वेतन भुगतान अटका हुआ था। कर्मचारी लगातार अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी द्वारा टालमटोल किया जाता रहा, जिससे लंबे समय तक पारीश्रमिक न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
*संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया वेतन के निर्देश*
कंपनी के टालमटोल रवैये से परेशान कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया, मामले की जांच की और संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया वेतन चुकाने के निर्देश दिए।
*13 कर्मचारियों को कुल 1,62,000 रुपये के लंबित वेतन का भुगतान*
श्रम विभाग की इस प्रभावी कार्रवाई के बाद बॉबी चौधरी समेत सभी 13 कर्मचारियों को कुल 1,62,000 रुपये के लंबित वेतन का भुगतान कर दिया। एक शिकायत पर लगभग एक साल से रुके वेतन के हाथ में आते ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरों पर संतोष व खुशी के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित शासन के प्रति आभार व्यक्त करने का भाव दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों या सुझावों के लिए 1076 डायल करें या सीएम हेल्पलाइन - छत्तीसगढ़ शासन पोर्टल पर ऑनलाइन अनुरोध दर्ज करें। यह सेवा 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.