होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 तक, विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत विज्ञापन की जानकारी
रायपुर, / छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन विभागीय वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध कराया गया है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं ।
आवेदन पत्र कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर एवं सरगुजा में जमा किए जा सकेंगे। सभी कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अतिरिक्त अन्य किसी कार्यालय में जमा किए गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रत्येक जिले अथवा संभाग में विज्ञापित पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। एक ही आवेदन पत्र सभी जिलों एवं संभागों में विज्ञापित रिक्त पदों के लिए मान्य होगा। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है। विज्ञापित पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य शर्तों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में देखी जा सकती है। लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि आवेदन पत्र अमान्य होने की स्थिति, मेरिट सूची, चयन प्रक्रिया एवं भर्ती संबंधी अन्य सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं विभागीय वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएंगी। इस संबंध में अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को नवीनतम जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.