होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ
रायपुर, / लोकभवन में आज से 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर लोकभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शपथ ली। यह जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है।
*'सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी' की दिलाई गई शपथ*
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू ने लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” की शपथ दिलाई। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया।
*भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है उद्देश्य*
सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ाना, कार्यप्रणाली में निष्ठा सुनिश्चित करना और एक भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करना है। इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सतर्कता के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.