होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ
*केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए*
रायपुर, / प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की 14,193 उचित मूल्य दुकानों के जरिए 83.27 लाख राशन कार्डधारियों को निर्धारित पात्रतानुसार चावल, नमक, शक्कर, चना और केरोसिन का नियमित आबंटन व वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। केरोसिन लगभग 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है। केरोसिन 62 रुपये से 82 रुपये प्रति लीटर निर्धारित होने के कारण हितग्राहियों द्वारा उठाव कम
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी बयान में कहा है कि जनवरी 2026 से नवंबर 2026 तक प्रदेश में 26.51 लाख टन चावल, 95,832 टन नमक, 62,083 टन शक्कर और 36,244 टन चना का बड़े पैमाने पर राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार वितरण किया गया है। केवल नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्रों में उपलब्धता न होने के कारण जुलाई 2026 से चना तथा अक्टूबर 2026 से शक्कर का वितरण अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है, जिसे राशन दुकानों से व्यवस्था पूरी तरह समाप्त होने के रूप में प्रस्तुत करना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।
*गरियाबंद के मैनपुर और देवभोग मे राशन वितरण की स्थिति*
विभाग के अनुसार, गरियाबंद जिले के मैनपुर और देवभोग विकासखंडों में भी खाद्यान्न वितरण नियमित रूप से हुआ है और प्रदाय केन्द्रों में स्टॉक की अनुपलब्धता के चलते ही जुलाई से चना तथा अक्टूबर से शक्कर का वितरण रुका है। मैनपुर विकासखंड के कुल 45,763 राशनकार्ड प्रचलित हैं। यहाँ जनवरी से नवंबर 2026 तक 1,47,888 क्विंटल चावल, 8,615 क्विंटल नमक, 5,548 क्विंटल चना और 3,807 क्विंटल शक्कर वितरित की गई, साथ ही प्रतिमाह 2,829 लीटर केरोसिन का आबंटन दिया जा रहा है। देवभोग विकासखंड के कुल 33,457 राशनकार्डों के विरुद्ध जनवरी से नवंबर 2026 तक 1,09,015 क्विंटल चावल, 3,150 क्विंटल नमक और 2,843 क्विंटल शक्कर का वितरण किया गया है तथा प्रतिमाह 2,263 लीटर केरोसिन का आबंटन जारी है।
*राज्य को प्रतिमाह 508 किलोलीटर केरोसिन 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है*
केरोसिन के संबंध में विभाग ने बताया कि इसका आबंटन भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से प्राप्त होता है और वर्तमान में राज्य को प्रतिमाह 508 किलोलीटर केरोसिन मिल रहा है, जो लगभग 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है। जिलों में उपभोक्ता दर 62 रुपये से 82 रुपये प्रति लीटर निर्धारित होने के कारण हितग्राहियों द्वारा उठाव कम (लगभग 30 से 40 प्रतिशत) हो रहा है।
पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने के लिए बायोमेट्रिक अंगूठे के निशान सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। राज्य में लाखों राशनकार्डधारियों को उचित मूल्य दुकानों के जरिए नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन वितरण जारी है, ताकि पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न मिल सके और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा है कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की अनुपलब्धता जैसी भ्रामक जानकारी से दूर रहें और और ऐसी जानाकरी का सत्यापन उचित मूल्य दुकानों में जाकर कर सकते है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.