होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / समय पर खाद, बीज और ऋण मिला तो बढ़ा किसान का आत्मविश्वास
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समय पर खाद, बीज और ऋण मिला तो बढ़ा किसान का आत्मविश्वास
सफलता की कहानी*प्रशासन की सक्रिय पहल से हड़मा राम ने समय पर शुरू की खरीफ की खेती*
रायपुर/ समय पर खाद, उन्नत बीज और कृषि ऋण मिल जाए तो खेती आसान हो जाती है। सुकमा जिले के किसान हड़मा राम मरकाम की कहानी इसका अच्छा उदाहरण है। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल से उन्हें समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिलीं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के खरीफ फसल की तैयारी कर सके।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन से पहले किसानों तक खाद, उन्नत बीज और अन्य कृषि सामग्री समय पर पहुंचाने की व्यवस्था की। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में दूरस्थ गांवों तक भी कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
सुकमा जिले के रानीबहाल गांव के प्रगतिशील किसान हड़मा राम मरकाम लगभग 32 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं। खेती के लिए उन्हें छिंदगढ़ सहकारी समिति के माध्यम से 3 लाख 50 हजार रुपये का सब्सिडीयुक्त कृषि ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने समय पर खाद और उन्नत बीज खरीदे तथा खेती की सभी तैयारियां पूरी कर लीं।
हड़मा राम मरकाम बताते हैं कि समय पर ऋण और कृषि सामग्री मिलने से उन्हें आर्थिक चिंता नहीं रही। वे बिना देरी के बोआई की तैयारी कर सके। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। इससे किसानों को सही समय पर और उचित कीमत पर कृषि सामग्री मिल रही है।
यह पहल दिखाती है कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और प्रशासन की समयबद्ध कार्यप्रणाली से किसानों का भरोसा मजबूत हो रहा है। समय पर मिली सहायता से किसान बेहतर खेती कर रहे हैं और उन्हें इस खरीफ सीजन में अच्छी उपज और अधिक आय की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.