Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

नगरीय निकाय एवं पंचायतों के आम निर्वाचन 2025

5412101202514311397421012025093136img_20250121_150054.webp

जिले में आदर्श आरचण आचार संहिता प्रभावशील
-नगरीय निकायों में एक चरण एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन तीन स्तरों में होगा सम्पन्न
-कलेक्टर ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा
 -आदर्श आचरण संहिता का अक्षरसः पालन करें अधिकारी-कर्मचारी - कलेक्टर सुश्री चौधरी
दुर्ग। 
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के कार्यक्रम की घोषणा के उपरांत दुर्ग जिले में भी आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। अधिकारी-कर्मचारी आदर्श आचार संहिता का अक्षरसः पालन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान वाट्सएप पर किसी भी पार्टी, व्यक्ति, जाति, धर्म के संबंध में किसी भी प्रकार की पोस्ट करने स्वयं भी बचे और अधिनस्थों को भी ऐसा न करने निर्देशित करे। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही निर्वाचन परिणाम तक अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन आयोग के अधीन रहेंगे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए उक्त बाते कही। उन्होेंने अवगत कराया कि दुर्ग जिले में नगरीय निकायों का निर्वाचन एक चरण में एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का निर्वाचन तीन चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा।

Image after paragraph

नगरीय निकायों के लिए नामांकन 22 जनवरी 2025 से प्रारंभ होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 होगी। 31 जनवरी 2025 को नाम वापसी तथा मतदान 11 फरवरी 2025 को और मतगणना 15 फरवरी 2025 को संपन्न होगी। त्रिस्तरीय पंचायत के लिए नामांकन 27 जनवरी 2025 से 3 फरवरी 2025 तक, 6 फरवरी 2025 को नाम वापसी तथा 17, 20 एवं 23 फरवरी 2025 को तीन चरणों में चुनाव संपन्न होगा। नगरीय निकायों में चुनाव ईव्हीएम से व त्रिस्तरीय पंचायत का मतदान मतपत्र से होना है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों की ड्यूटी आदेश अनुसार सभी को कर्तव्य के बेहतर निर्वहन के निर्देश दिए है। उन्होंने ईव्हीएम, मतपत्र व मतपेटी के समुचित प्रबंध, नामांकन की सभी जगह तैयारी और मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी आरओ, ईआरओ को आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और चुनाव संबंधित सभी कार्यों पर विशेष ध्यान देने कहा है। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर  वीरेन्द्र सिंह, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, नगर पालिका नगर पंचायतों के सीएमओ और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.