Jwala

Express News

देश विदेश

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा: बलरामपुर से मुंबई तक 14 जगहों पर छापे, सामने आए हैरान करने वाले राज

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा: बलरामपुर से मुंबई तक 14 जगहों पर छापे, सामने आए हैरान करने वाले राज

105170720250923472491240-changur-baba-ed-raid.webp

Changur Baba ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धर्मांतरण, हवाला लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार (17 जुलाई) सुबह छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर छापा मारा है। बलरामपुर से मुंबई तक छापेमार कार्रवाई चल रही है। मुंबई के दो ठिकानों पर रहने वाले शहजाद शेख से 2 करोड़ के लेन-देन को लेकर पूछताछ चल रही है। यह पैसा नवीन ने शहजाद को दिया था। नवीन भी छांगुर बाबा का करीबी है। जांच एजेंसी का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

इसलिए ED ने की कार्रवाई
बता दें कि छांगुर बाबा पर आरोप है कि उसने बड़े पैमाने पर धर्मांतरण रैकेट चलाया और हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन किया। ईडी इसी लेनदेन और मनी ट्रेल की जांच कर रही है। एजेंसी को शक है कि अवैध फंडिंग के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की गई हैं। ED को अब तक छांगुर बाबा के 18 बैंक अकाउंट की डिटेल मिल चुकी है। बाबा के अलग-अलग बैंक अकाउंट में करीब 100 करोड़ जमा हैं।

5 बैंक अकाउंट मिले
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आया है कि नवीन के बैंक खाते से शहजाद को 2 करोड़ ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा ED को विदेशों में 5 बैंक अकाउंट मिले हैं जिनके जरिए छांगुर बाबा और उसके गिरोह ने पैसों का लेन-देन किया गया। ये खाते दुबई, शारजाह और UAE के अन्य शहरों में मौजूद हैं। इन्हीं खातों के जरिए विदेशों से फंडिंग की जा रही थी।

500 करोड़ की विदेशी फंडिंग
ED अब यह जांच कर रही है कि छांगुर बाबा को विदेशों से कब, कितना और किन जगहों से पैसा मिला। अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि छांगुर बाबा को करीब 500 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग मिली है। इस फंडिंग के लिए बाबा ने विदेश यात्राएं भी की थीं।

छांगुर के करीबी की तलाश में गोंडा पहुंची एटीएस
छांगुर के करीबी की तलाश में मंगलवार रात एटीएस धानेपुर के रेतवागाड़ा पहुंची। जांच में रमजान का नाम सामने आया था। वह कव्वाली सहित अन्य कार्यक्रमों में ढोलक बजाता था। कार्यक्रम के सिलसिले में ही उसकी मुलाकात छांगुर से हुई थी। बताया जाता है कि छांगुर ने रमजान को धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी।

कौन है छांगुर बाबा
छांगुर बाबा का जन्म बलरामपुर के रेहरा माफी गांव में हुआ। छांगुर के तीन और भाई हैं। छांगुर बाबा सबसे बड़ा है। बाबा ने कई साल तक भीख मांगकर जीवन यापन किया। छांगुर बाबा ने साइकिल से नग और अंगूठी बेचने का काम भी किया। फिर मुंबई चला गया। बाद में अपने खुद को पीर घोषित किया। छांगुर बाबा दो बार 2005-2010 और 2015-2020 तक गांव रेहरा माफ़ी का प्रधान भी रहा। 2020 के बाद बाबा ने गाड़ी वगैरह ख़रीदी। धीरे-धीरे बढ़ता गया और करोड़ों रुपए कमाए। छांगुर बाबा के सहयोगी बब्बू चौधरी ने एक साल पहले उसके खिलाफ अवैध धर्मांतरण की शिकायत की थी। शिकायत के बाद कई संगठनों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। छांगुर बाबा ने बब्बू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जवाब में बब्बू ने भी केस किया। अब एटीएस के बाद ED ने छांगुर बाबा पर शिकंजा कसा है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.