ईरान में सत्ता परिवर्तन ही बेहतर विकल्प’, राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई पर भी साधा निशाना
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ चुका है। ओमान की राजधानी मस्कट में दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को लेकर जो बैठक हुई थी, वह बेनतीजा होती नजर आ रही है। इसी वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज़ हो गए हैं। जारी बयान में उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पिछले 47 वर्षों से ईरान केवल बातचीत को टालने का काम कर रहा है और इस वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि अब हम इस मुद्दे को हमेशा के लिए सुलझा देंगे। समझने वाली बात यह है कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया की ओर मोड़ दिया है। इस युद्धपोत को लेकर ट्रंप ने कहा कि हमारे सामने ऐसी स्थिति खड़ी हो चुकी है कि हमें ईरान की ओर अपना बड़ा विमानवाहक पोत भेजना पड़ा है। अब मैं सिर्फ यह देखना चाहता हूं कि क्या सच में कोई समझौता हो पाएगा या नहीं। फिलहाल मुझे किसी भी तरह का समझौता होना मुश्किल लग रहा है। पिछली बार समझौता हो गया था।
अपने बयान में ट्रंप ने आगे कहा कि अगर इस बार समझौता नहीं हुआ, तो इन विमानवाहक पोतों की हमें जरूरत पड़ सकती है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि पिछले 8 महीनों में उन्होंने दुनिया में जारी 10 युद्धों को रुकवाया है। उन्होंने कहा, “हम इस समय पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने 10 महीनों में 8 युद्ध रुकवाए हैं। अभी कुछ और रुकवाने बाकी हैं, लेकिन मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रूस और यूक्रेन का मुद्दा है। वहां काफी बर्बादी हो चुकी है और स्थिति बेहद खराब है। हालांकि, मुझे लगता है कि हम वहां भी समाधान के काफी करीब पहुंच चुके हैं।”
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.