रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर OTT से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज तो होगी लेकिन उसे देखने के लिए आपको अलग पेमेंट करना होगा।
रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही ये फिल्म ओटीटी पर भी स्ट्रीम होगी जिसको लेकर बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो-हॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगी। इसे कैसे और कब देख सकेंगे इसके बारे में जानिए।
ओटीटी पर ये फिल्म सब्सक्रिप्शन के तहत मुफ्त में नहीं देख पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को पे-पर-व्यू मॉडल के तहत स्ट्रीम किया जाएगा, यानी घर बैठे फिल्म देखने के लिए दर्शकों को अलग से पैसे देकर इसका एक्सेस खरीदना होगा।
नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को दिवाली 2026 के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक पहले इसे बड़े पर्दे पर आईमैक्स 3डी में देखने का अनुभव लें। इसके बाद फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।
JioHotstar पर कैसे देख सकेंगे ‘रामायण’?
‘रामायण’ की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, JioHotstar और प्राइम फोकस स्टूडियोज के बीच हुई साझेदारी के तहत फिल्म को भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
इसकी खास बात यह है कि फिल्म को देखने के लिए केवल प्लेटफॉर्म का सामान्य सब्सक्रिप्शन लेना पर्याप्त नहीं होगा। दर्शकों को पे-पर-व्यू विकल्प के जरिए अलग से भुगतान करना पड़ेगा। इसके बाद ही वे फिल्म को ऑनलाइन देख सकेंगे।
पे-पर-व्यू मॉडल में किसी खास फिल्म या कंटेंट को देखने के लिए अलग से पैसे देने होते हैं। हालांकि, फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की सटीक तारीख, इसकी कीमत और खरीदारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
नमित मल्होत्रा ने बताया क्यों जरूरी है ओटीटी रिलीज
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा का मानना है कि ‘रामायण’ जैसी भव्य कहानी को बड़े पर्दे पर देखना अपने आप में खास अनुभव होगा। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को आईमैक्स 3डी में देखने की अपील की है।
नमित मल्होत्रा ने कहा कि रामायण हर भारतीय की कहानी है। इसलिए इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। JioHotstar के साथ साझेदारी का उद्देश्य फिल्म को सिनेमाघरों के बाद लोगों के घरों तक पहुंचाना है, ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार इसे देख सकें।
दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘रामायण’
रणबीर कपूर की ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। फिल्म दिवाली के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी। इसे आईमैक्स 3डी फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वहीं, वाल्मीकि की रामायण को बड़े पर्दे के लिए श्रीधर राघवन ने रूपांतरित किया है।
दो भागों में बनेगी ‘रामायण’
‘रामायण’ को दो भागों में बनने वाली लाइव-एक्शन फिल्म सीरीज के रूप में तैयार किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को भारतीय महाकाव्य की कहानी को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.