टोल टैक्स में बड़ी राहत: NHAI के नए नियम से किसे मिलेगा 50% तक का फायदा
भारत में नेशनल हाईवे सफर करना पहले की अपेक्षा सस्ता और सुगम होगा। सरकार ने टोल टैक्स को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब उन राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर टोल टैक्स में 50% तक की कटौती की गई है, जहां फ्लाईओवर, सुरंग, पुल या एलिवेटेड स्ट्रक्चर बने हुए हैं। इससे आम नागरिकों और व्यवसायिक वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी।
टोल टैक्स में नया बदलाव क्या है?
सरकार ने नेशनल हाईवे के उन हिस्सों पर टोल टैक्स 50% तक घटाया है, जहां ब्रिज, टनल, फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड हैं। पहले इन स्ट्रक्चर्स पर यात्रा करने पर सामान्य सड़कों के मुकाबले काफी ज्यादा टोल लिया जाता था।
टोल टैक्स में कटौती क्यों की गई?
अब आगे क्या?
NHAI अब सभी हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेगा और उन पर नए टोल गणना फॉर्मूले को लागू करेगा। भविष्य में और भी हाईवे इस छूट के दायरे में आ सकते हैं। वहीं टोल प्लाजा पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और फास्टैग सिस्टम के जरिए यात्रियों को नई दरों की जानकारी दी जाएगी।
टोल टैक्स की गणना कैसे होगी?
NHAI के नियमों के अनुसार, टोल टैक्स का कैलकुलेट दो तरीकों से किया जाएगा। पहला तरीका विशेष संरचना (जैसे ब्रिज/टनल) की लंबाई को 10 गुना कर जोड़ें। या फिर उस स्ट्रक्चर की पूरी लंबाई को 5 गुना करें। इन दोनों में जिसमें भी टोल कम होगा, उसी आधार पर टोल वसूला जाएगा।
टोल टैक्स घटान से किसे होगा फायदा?
टोल टैक्स कम करने का सीधा फायदा उन लोगों को होगा, जो ऐसे हाइवे पर सफर करते हैं, जिनका 50% से अधिक हिस्सा एलिवेटेड या स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर से बना है। उदाहरण के लिए, द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहले टोल ₹317 था, जो अब घटकर ₹153 हो जाएगा।
टोल टैक्स का नया नियम कब और कहां लागू होगा?
NHAI का नया नियमों केवल उन्हीं हाइवे पर लागू होगा, जहां 50% या उससे ज्यादा हिस्सा संरचनात्मक निर्माणों से बना है। सामान्य राजमार्गों पर पुरानी टोल प्रणाली जारी रहेगी। नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स को कितना फायदा?
लंबे रूट पर माल ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कम टोल से लॉजिस्टिक कॉस्ट घटेगी, इससे उपभोक्ताओं तक माल सस्ता पहुंचेगा। ट्रैफिक दबाव भी कुछ हद तक नियंत्रित होने की उम्मीद है।
द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ी राहत?
द्वारका एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा एलिवेटेड है। यहां पहले एक सवारी वाहन के लिए ₹317 का टोल वसूला जाता था। नए नियमों के लागू होने के बाद यह घटकर लगभग ₹153 हो गया है। इसी तरह देश के अन्य हाईवे जैसे चेन्नई-पेरुंबक्कम फ्लाईओवर, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे आदि पर भी टोल दरों में बदलाव की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.