Jwala

Express News

अपराध

1.70 करोड़ की ठगी: भाटापारा में पोहा मिलर्स से धोखाधड़ी करने वाले दो दलाल गिरफ्तार

1.70 करोड़ की ठगी: भाटापारा में पोहा मिलर्स से धोखाधड़ी करने वाले दो दलाल गिरफ्तार

630240720250914061280x720_2502602-accused-arrested.webp

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा में पोहा व्यापारियों के साथ 1 करोड़ 70 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपियों ने पोहा मिलर्स की बिक्री राशि का भुगतान न कर उसे शेयर बाजार में निवेश कर हड़प लिया। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुशील सबलानी निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, पोहा मुरमुरा निर्माता कल्याण समिति भाटापारा के कुल 20 व्यापारियों ने अलग-अलग दिन में अपने-अपने मिलों से तैयार पोहा समिति द्वारा नियुक्त ब्रोकर प्रीतम मंधानी और यश बलानी को बिक्री हेतु सौंपा था। इसके बाद ब्रोकरों ने कुल 429 टन 69 किलोग्राम पोहा की बिक्री कर ₹1,70,27,960 की राशि एकत्र की, लेकिन यह रकम पोहा मिलर्स को न देकर स्वयं उपभोग में ले ली। व्यापारियों द्वारा कई बार मांग करने के बावजूद आरोपी उन्हें टालते रहे। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपियों ने उक्त रकम को शेयर बाजार में निवेश कर हड़प लिया।

पूछताछ में दोनों ने कबूले अपने जुर्म
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन पर थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रीतम मंधानी (30) निवासी मातादेवालय वार्ड, भाटापारा, यश बलानी (24) निवासी मातादेवालय वार्ड, भाटापारा के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.