राजनांदगांव में अवैध सिंडिकेट खड़ा करने की कोशिश: खुफिया इनपुट पर कांकेर का प्रधान आरक्षक निलंबित
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को अवैध कारोबार से जुड़े गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। खुफिया तंत्र से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की डीसीबी/डीसीआरवी शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय पांडे अपने मूल पदस्थापन स्थल से बाहर जाकर राजनांदगांव जिले में सक्रिय था। आरोप है कि वह वहां अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के संपर्क में आकर एक नया सिंडिकेट खड़ा करने की कोशिश कर रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, बीते एक सप्ताह से प्रधान आरक्षक राजनांदगांव में लगातार मौजूद रहकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के साथ बैठकें कर रहा था। इन बैठकों में अवैध कारोबार के संचालन और विस्तार को लेकर योजनाएं बनाई जा रही थीं। इसकी जानकारी जब प्रदेश के खुफिया तंत्र को मिली, तो मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
खुफिया रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधान आरक्षक विजय पांडे को निलंबित करने के आदेश जारी किए। साथ ही राजनांदगांव पुलिस विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित आरक्षक से किसी भी प्रकार का संपर्क न रखा जाए।
अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में निलंबित आरक्षक द्वारा किसी भी तरह का हस्तक्षेप या दबाव बनाने का प्रयास किया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले की आंतरिक जांच जारी है और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अवैध कारोबार के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.