Jwala

Express News

अपराध

धर्मांतरण और मानव तस्करी का मामला दर्ज:नौकरी का झांसा दे नारायणपुर की तीन युवतियों को आगरा ले जाते पकड़ाए

धर्मांतरण और मानव तस्करी का मामला दर्ज:नौकरी का झांसा दे नारायणपुर की तीन युवतियों को आगरा ले जाते पकड़ाए

21226072025071154orig_108-1_1753472384.webp

durg / नौकरी दिलाने का झांसा देकर नारायणपुर की तीन युवतियों को आगरा ले जाने के मामले में दुर्ग रेलवे पुलिस ने एक युवक और दो नन को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मानव तस्करी की धारा 143 बीएनएस और धर्मांतरण अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दोपहर करीब 2 बजे तीन युवतियां स्टेशन में डरी सहमी सी दो नन के साथ दिख रही थीं। उनके साथ एक युवक भी था। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने उनसे पहले पूछताछ की। तीनों की उम्र 18 से 19 साल है। दो ओरछा की हैं तो एक कुकड़ाझोर की है। तीनों नारायणपुर निवासी युवक सुखमन मंडावी और आगरा से आई नन प्रीती मैरी और वंदना फ्रांसिस के साथ थीं।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें हर प्रकार की सुविधा दिलाने, हर महीने 8 से 10 हजार रुपए महीने वेतन दिलाने का लालच दिया गया। पहले उन्हें छत्तीसगढ़ में ही कहीं पर नौकरी दिलाने की बात कही गई थी, लेकिन दुर्ग आने के बाद उन्हें आगरा जाने के लिए कहा गया। यहां यह दोनों नन आ गईं और साथ लेकर जाने वाली थी। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने जीआरपी थाने के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और धर्मांतरण का मामला दर्ज करने की मांग की। इसी बीच बेप्टिस्ट चर्च के प्रेसिडेंट और यूनाइडेट किसन काउंसिलिंग के डायरेक्टर ऑफ बोर्ड के सदस्य एम. जोनाथन जॉन भी अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंंने पुलिस पर नन के खिलाफ धर्मांतरण का मामला दर्ज नहीं करने की मांग की।

तीनों युवतियों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है एसपी (रेलवे) श्वेता सिन्हा ने बताया कि तीनों युवतियों की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। तीनों के घर की हालत और आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इसी हालत को देखते हुए सुखमन ने उनसे संपर्क किया और उसे झांसे में ले लिया। उन्हें लालच देकर बहलाया फुसलाया। हर महीने 8 से 10 हजार रुपए वेतन दिलाने की भी बात कही थी।

लेकिन उनसे क्या काम लिया जाता, नहीं बताया गया। सुखमन उन्हें दुर्ग में छोड़कर वापस लौट जाता और दोनों नन युवतियों को आगरा लेकर जाने वाले थे। युवतियों के बताए नंबर पर उनके परिजनों से बात की गई तो उन्होंंने इस संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। वह स्थानीय स्तर पर युवतियों की तलाश में जुटे हुए थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं तीनों युवतियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

नौकरी का झांसा देकर आगरा ले जा रहे थे : सौरभ बजरंग दल दुर्ग इकाई के समन्वयक सौरभ देवांगन ने बताया कि स्टेशन में हमारे कार्यकर्ता घूम रहे थे। उनसे जानकारी मिली कि तीन युवतियों को एक युवक और दो नन कहीं लेकर जाने की तैयारी में हैं। तीनों युवतियां काफी डरी सहमी सी दिख रही हैं। इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी से संपर्क किया गया और स्टेशन पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हमारी विश्वास अपनी बहनों पर है, वह जबरदस्ती ऐसा नहीं कर सकते : जॉन बेपटिस्ट चर्च के प्रेसिडेंट और यूनाइडेट काउंसिल के डायरेक्टर ऑफ बोर्ड के सदस्य एम जोनाथन जॉन ने कहा कि हमारी बहनों पर हमारा विश्वास है। वह जबरदस्ती ऐसा नहीं कर सकतीं। पुलिस ने बजरंग दल के दबाव में धर्मांतरण और मानव तस्करी का प्रकरण बनाया है। हम इसके विरोध में न्यायालयीन लड़ाई लड़ेंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.