Jwala

Express News

अपराध

दो बांग्लादेशी भाइयों की करतूत

दो बांग्लादेशी भाइयों की करतूत, भोपाल में वोटर-आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाए, धोखाधड़ी में तलाश जारी

1291012202514343703_10_2025-28_09_2024-passport_23806189(1).jpeg

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में करीब दस वर्ष पहले ग्यारह महीने के लिए किराए का मकान लेने वाले दो बांग्लादेशी भाइयों ने फर्जी दस्तावेज देकर यहां से वोटर कार्ड बनवाए। इसके बाद आधार कार्ड और पासपोर्ट भी बनवा लिए। कुछ माह पहले अवैध बांग्लादेशियों की जब देशभर में तलाश शुरू हुई, इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के आधार पर भोपाल पुलिस को पता चला। इसके बाद भोपाल पुलिस ने जांच के बाद दोनों बांग्लादेशियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों बांग्लादेशी वर्तमान में कहां हैं, इसका पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पता नहीं है। पासपोर्ट बनवाए जाने के लिए हुए पुलिस वेरीफिकेशन पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस की जांच में वेरीफिकेशन करने वाले तत्कालीन पुलिस कर्मचारियों से भी जवाब-तलब किया जाएगा।

कोलार थाना पुलिस के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक मो. रिहान अंसारी पिता सफकूल हक अंसारी और मो. मकबूल अंसारी पिता सफकूल हक अंसारी ने अगस्त 2014 में राजवैद्य कॉलोनी, कोलार रोड में लक्ष्मी ठाकुर का मकान ग्यारह माह के लिए किराए पर लेने का अनुबंध लगाकर वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद इसी मकान का पता देकर पासपोर्ट भी बनवा लिया। कुछ सप्ताह पहले इंटेलीजेंस ने पासपोर्ट के आधार पर दिए गए पते पर दोनों की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में खुलासा हुआ कि वह दोनों बांग्लादेशी कभी उक्त मकान में किराए पर रहे ही नहीं। दोनों आरोपियों ने फर्जी तरीके से मकान का अनुबंध पत्र तैयार कराकर दस्तावेज बनवाए और पासपोर्ट तक बनवा लिया। हालांकि पुलिस मकान मालिक के उन बयानों को भी तस्दीक कर रही हैं कि आरोपी उनके मकान में रहते थे या नहीं। इसके साथ यह भी तस्दीक की जा रही है कि जिस नोटरी की सील और हस्ताक्षर किए थे, वह भी फर्जी हैं या नहीं। जांच में अधिकांश दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त अंजली रघुवंशी ने पूरे मामले की जांच की है। इसके बाद कोलार थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। एसीपी की जांच में सामने आया कि दोनों भाई पासपोर्ट लेने के बाद से गायब हैं। उनकी वर्तमान स्थिति किसी को भी पता नहीं है। पुलिस अब इस मामले में साइबर क्राइम विंग की भी मदद ले रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पासपोर्ट बनवाने के लिए ही वह भोपाल में फर्जी पते का इस्तेमाल किया है। हालांकि पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरीफिकेशन करने वाले पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ किए जाने की संभावना है।


RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.