पाकिस्तानी लड़की से शादी की बात छिपाने के आरोप में CRPF ने अपने एक जवान मुनीर अहमद को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। मुनीर अहमद ने 24 मई 2023 को पाकिस्तानी नागरिक मेनल खान से वीडियो कॉल के जरिए शादी की थी।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपने एक जवान मुनीर अहमद को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई उसके एक पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छुपाने और उसे वीजा अवधि से अधिक समय तक भारत में रखने के मामले में की गई है। CRPF ने बताया कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
वीडियो कॉल पर की थी शादी
मुनीर अहमद CRPF की 41वीं बटालियन में तैनात था। जांच में पता चला कि उसने 24 मई 2023 को पाकिस्तानी नागरिक मेनल खान से वीडियो कॉल के जरिए शादी की थी, लेकिन इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी। सेवा नियमों के अनुसार, ऐसी शादी की सूचना देना अनिवार्य होता है।
कैसे पता चला?
मामला तब सामने आया जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया। जांच में यह भी पता चला कि मुनीर की पत्नी का वीजा की अवधि पहले ही समाप्त हो चुका था, लेकिन उसने इसकी सूचना विभाग को नहीं दी थी। CRPF ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए मुनीर को बिना किसी औपचारिक जांच के बर्खास्त कर दिया।
CRPF के प्रवक्ता डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल एम. धिनाकरन ने कहा, "यह मामला सुरक्षा बलों में जवानों द्वारा नियमों का पालन न करने की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। विशेषकर जब बात पाकिस्तान जैसे देश से संबंध की हो, तो यह और भी संवेदनशील हो जाता है।"
इस घटना के बाद CRPF ने अपने सभी जवानों को विदेशी नागरिकों से संबंध की जानकारी देने के नियमों की पालना करने के लिए फिर से निर्देश जारी किए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.