Jwala

Express News

अपराध

गर्लफ्रेंड के जाने से दुखी जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी:भिलाई में कमरे में लटकती मिली लाश; 4 साल से लिव-इन में थे दोनों

गर्लफ्रेंड के जाने से दुखी जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी:भिलाई में कमरे में लटकती मिली लाश; 4 साल से लिव-इन में थे दोनों

54329052025150425hqdefault.jpg

दुर्ग जिले के भिलाई में एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। विकास धनी (30) पिछले 4 साल से एक युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। युवती एक महीने पहले ही असम अपने घर चली गई है। इससे विकास काफी अपसेट था। जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

विकास अपने माता पिता से अलग दूसरे फ्लैट में रहता था और अपना खर्च खुद वहन करता था। वो आरके फिटनेस सेंटर में बतौर ट्रेनर काम करता था। आखिरी बार 26 मई का रात उसने अपने पापा से बात की थी। 27 मई को कमरे में लटकी लाश मिली। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस असम से युवती को जल्द बुलाएगी।

विकास धनी, मृतक
विकास धनी, मृतक

फोन नहीं उठाया तो परिजन घर पहुंचे

पुलिस के मुताबिक, दो दिन वो अपने परिजनों के पास घर नहीं गया तो परिजनों ने उसे बार बार कॉल किया, लेकिन वो फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजन भिलाई के जुनवानी क्षेत्र स्थित चौहान टाउन में 21/A, G3 फ्लैट में पहुंचे।

जहां दरवाजा खटखटाने पर उसने नहीं खोला। अंदर किसी तरह देखा तो पता चला कि युवक ने खुदकुशी कर ली है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस युवती से पूछताछ करने उसे असम से बुलाएगी।

पुलिस ने घर को सील कर दिया है।
पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

26 मई की रात हुई थी पिता से आखिरी बात

परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जिस लड़की के साथ विकास लिव इन में दूसरे फ्लैट में रहता था वो एक महीने पहले अपने घर चली गई है। तब से वो अकेला रहता था। इस दौरान उनकी उससे रोजाना फोन पर बात होती थी।

 

बीते 26 मई को जब बात हुई उस समय भी उसने पिता को कुछ नहीं बताया और सबकुछ ठीक होने की बात कही थी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.