दतिया में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। रातभर शव के पास बैठा रहा, सुबह गिरफ्तार।
मध्यप्रदेश। दतिया में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि, उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी को तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं चली गई। रात भर आरोपी अपनी पत्नी के शव के पास डंडा लेकर बैठा रहा सुबह होने पर वह फरार हो गया।
मजदूरी करता था दंपत्ति
मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। मृतक महिला की पहचान आशा आदिवासी के रूप में हुई है। वह सेंवढ़ा रोड पर आदिवासी डेरे में रहती थी। आरोपी पति का नाम कालीचरण आदिवासी बताया जा रहा है। दोनों मजदूरी करके अपना घर चलाते थे।
मां की लाश के पास बैठा था पिता
बताया जा रहा है कि, आरोपी के बच्चे घर में लड़ाई-झगड़ा देख पड़ोसियों के यहां चले गए थे। सुबह जब वे घर लौटे तो चौंक गए। उनका पिता, मां की लाश के पास बैठा था। बच्चों को देख वह घर से निकल गया। घबराए हुए बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
रात को पी थी शराब
बच्चों के अनुसार, उनके पिता ने रात को खूब शराब पी थी। इसके बाद माता-पिता में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि, आरोपी ने पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर जानकारी सामने आई है कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी पत्नी के कथित प्रेमी को मारने पिछोर जा रहा था। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.