Jwala

Express News

अपराध

लखनऊ : चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही 50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन और निजी ड्राइवर दानिश को भी दबोचा है। तीनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को ही लखनऊ लाया जा रहा है, जहां उनसे मामले से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जाएगी।

​शिवा शर्मा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

64420102026131103shraddha_dubey_was_arrested_from_nagpur__file_photo___1792494361.webp

लखनऊ : चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही 50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन और निजी ड्राइवर दानिश को भी दबोचा है। तीनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को ही लखनऊ लाया जा रहा है, जहां उनसे मामले से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जाएगी।

जांच में सामने आया है कि फरारी के दौरान श्रद्धा आगरा के ताज नगरी फेज-1 स्थित होटल ओम पैलेस में करीब 24 घंटे ठहरी थी। 17 अक्टूबर की सुबह वह यूपी 32 नंबर की कार से होटल पहुंची थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस बीच मामले ने सियासी तूल भी पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई सामान्य केस नहीं है, बल्कि सरकार को ले डूबेगा। उनका इशारा श्रद्धा के उन कथित हाईप्रोफाइल व रसूखदार संपर्कों की ओर था, जिनकी चर्चा फरारी के दौरान जारी वीडियो और शिवा को धमकाने वाले पुराने ऑडियो में भी सामने आई थी। एसटीएफ अब इन सभी संपर्कों की कड़ियां खंगाल रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.