भिलाई-03 में सट्टा-जुआ पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.08 लाख की जप्ती
भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिलाई-03 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। नूतन चौक स्थित शिव मंदिर के पास सट्टा-जुआ संचालित करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को 24 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अंकों के आधार पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेला और खिलाया जा रहा है। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई और क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर मौके से आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार सचदेव (54 वर्ष), रवि बिसाई (39 वर्ष), मानसिंग यादव (45 वर्ष), मोहन साहू (36 वर्ष) और धर्मेश सोनी (39 वर्ष) शामिल हैं।
नगदी व सामग्री जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹1,67,600 नगद, 6 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी पर्चियां, रजिस्टर, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री जब्त की गई। कुल जप्ती की कीमत ₹2,08,600 आंकी गई है।
⚖️ इन धाराओं में मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 158-159/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06, 07 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
अवैध लाभ के लिए चल रहा था सट्टा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा-जुआ का संचालन कर रहे थे।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई और क्राइम टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका सराहनीय रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.