उधारी के पैसे मांगने पर व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। जिले के थाना रानीतराई क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और मोटर साइकिल भी जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को ग्राम रानीतराई के मेन रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक अनिल कुमार देवांगन के साथ उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 29/2026 के तहत धारा 109, 333, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पता चला कि वर्ष 2019 में आरोपी ने दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा था और उसका कुछ पैसा बकाया था। 11 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी देवदत्त ठाकुर अपने साथी बबलू ठाकुर के साथ मोटर साइकिल से दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी के गाल और दांत में चोट आई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में देवदत्त ठाकुर (40 वर्ष) निवासी ग्राम रानीतराई जिला दुर्ग तथा बबलू ठाकुर (21 वर्ष) निवासी ग्राम चरोटा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार और मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 05 एन 8151 जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना रानीतराई के निरीक्षक सहित सहायक उप निरीक्षक दिनेश राठौर, प्रधान आरक्षक श्याम सिंह, आरक्षक रितेश साहू और दुर्गेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.