Jwala

Express News

अपराध

54 जुआरी गिरफ्तार, 20 लाख का सामान बरामद

54 जुआरी गिरफ्तार, 20 लाख का सामान बरामद

76122102025042152659201020251741291000253966.webp

भिलाई। दिवाली पर दुर्ग पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस ने 14 मामलों में 54 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.45 लाख कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और दो चारपहिया सहित 20.61 लाख का माल बरामद किया गया है। दरअसल, अमलेश्वर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम करगा के एक फार्म हाउस में दबिश दी और मौके से 6 आरोपियों को ताश की गड्डियों, 1,11,230 रुपए कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और 2 चारपहिया वाहन के साथ पकड़ा। जब्त मामल की कीमत 19.15 लाख रुपए आंकी गई है। दिवाली पर जुए के मामलों को देखते हुए पुलिस ने पहले से सख्त तैयारी की थी। जिले के 6 थानों और 2 चौकियों की टीमों ने छापेमारी कर जुआ खेलते कई लोगों को पकड़ा। कार्रवाई अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी थाने और जेवरा-सिरसा व अंजोरा चौकी की पुलिस ने की।

Image after paragraph

इन थानों में इतनी कार्रवाई..
 अमलेश्वर : 2 जगह हुई कार्रवाई में 8 आरोपियों से 5,260 रुपए जब्त। कुम्हारी : 2 प्रकरणों में 9 आरोपियों से 15,000 रुपए जब्त। उतई : 2 मामलों में 6 आरोपियों से 3,500 रुपए जब्त। धमधा : 3 प्रकरणों में 11 आरोपियों से 2,550 रुपए जब्त। नेवई : 1 मामले में 5 आरोपियों से 3,480 रुपए जब्त। छावनी : 1 मामले में 3 आरोपियों से 790 रुपए जब्त। जेवरा सिरसा और अंजोरा के एक-एक मामले में 6 आरोपियों से 4,160 जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार जुआ खेलने वालों के खिलाफ आगे और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आगे भी लगातार छापेमारी की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Random Post

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती उन्होंने आगे कहा कि, रोजगार को सहायता नहीं बल्कि गारंटी के रूप में प्रस्तुत करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक विकास की उम्मीद है। पहले मनरेगा के भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनने को मिलती थी। इसमें फेस अटेंडेंस, साप्ताहिक रिपोर्ट और आनलाइन भुगतान से केवल हितग्राही लाभान्वित होंगे, मशीनों से काम करा मजदूरो का हक अब कोई नहीं मार सकता। पूरी पारदर्शिता के साथ इसमें काम होगा।  कांग्रेस को राम के नाम से आपत्ति वहीं कांग्रेस के विरोध पर कटाक्ष करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति राम के नाम को लेकर है जबकि यह स्कीम का शार्ट फॉर्म है। स्कीम में पूरी भागीदारी जनता की है। और राज्य सरकार की भागीदारी बढ़ाए जाने से पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.