मार्ग जाम व शासकीय कार्य में बाधा प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल 06 आरोपी गिरफ्त में
दुर्ग। बिना अनुमति प्रदर्शन कर सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में दुर्ग पुलिस ने एक अन्य आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके साथ ही अब तक कुल 06 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक, बीएसएनएल कार्यालय के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा जमीन रजिस्ट्री की बढ़ी हुई दरों के विरोध में बिना किसी पूर्व अनुमति अथवा सूचना के मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया गया था। मौके पर तैनात पुलिस बल द्वारा समझाइश देने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से हाथापाई की, जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई एवं आवागमन प्रभावित हुआ।
घटना में प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, आरक्षक केशव कुमार, तुषार सलामे, अजय साहू एवं हिमांशु जंघेल को चोटें आईं। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 609/2025, धारा 221, 126(2), 191(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण के एक अन्य आरोपी मनोज राजपूत (उम्र 50 वर्ष), निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग को माननीय उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त होने के उपरांत विधिवत गिरफ्तार किया गया। सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। पुलिस द्वारा शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी ...
1. अनिल वासनिक (43), निवासी अंबेडकर नगर, दुर्ग
2. विक्की चंद्राकर (32), निवासी शीतला नगर, दुर्ग
3. दिनेश पाण्डेय (35), निवासी गयानगर, दुर्ग
4. राकेश यादव (38), निवासी गयानगर, दुर्ग
5. जितेन्द्र बत्रा (41), निवासी सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड, दुर्ग
6. मनोज राजपूत (50), निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग
फरार आरोपी ...
शुभम सिंह राजपूत, यशवंत सिंह राजपूत, ओमप्रकाश कोटवानी, गीतेश ठाकुर एवं अन्य।
इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक तुषार सलामे, आरक्षक अजय साहू, आरक्षक हिमांशु जंघेल सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, सभा अथवा धरना हेतु विधिसम्मत अनुमति अवश्य प्राप्त करें। कानून हाथ में लेने, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.