Jwala

Express News

अपराध

लखनऊ में आतंकी कनेक्शन पर बड़ी दबिश

डॉ परवेज़ अंसारी के घर पर ATS और J&K पुलिस की संयुक्त छापेमारी

977111120251305552541704-up-news-in-hindi.webp

लखनऊ : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद लखनऊ में हाई अलर्ट जारी है। फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों की तलाश में जम्मू-कश्मीर पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस की एक संयुक्त टीम ने राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में बड़ी दबिश दी।

आईआईएम् रोड स्थित मुतक्कीपुर में डॉक्टर परवेज़ अंसारी के मकान पर यह छापेमारी की गई, जहां स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

फरीदाबाद मॉड्यूल से तार, दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ी हलचल

यह छापेमारी फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद की जा रही है, जहां कश्मीरी डॉक्टर मुजम्मिल शकील को पकड़ा गया था और भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए थे।

इस मॉड्यूल के तार सीधे दिल्ली में हुए आई-20 कार विस्फोट से जुड़े होने का संदेह है। लखनऊ में यह कार्रवाई इस पूरे आतंकी नेटवर्क के दिल्ली-फरीदाबाद-लखनऊ लिंक की पुष्टि करने और नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान के उद्देश्य से की गई है

आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड का लखनऊ कनेक्शन

जांच एजेंसियों के अनुसार, आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल शकील की कथित गर्लफ्रेंड डॉ. शाहीन शाहिद का संबंध लखनऊ से है। पेशे से डॉक्टर शाहीन को कल फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसकी कार से भी AK-47 राइफल और संदिग्ध सामग्री बरामद की थी, जिसे मुजम्मिल इस्तेमाल करता था।

लखनऊ स्थित डॉक्टर परवेज़ अंसारी के मकान पर दबिश शाहीन के इसी लखनऊ कनेक्शन की पुष्टि करने और स्थानीय सहयोगियों या पनाहगाहों का पता लगाने के लिए दी गई है।

फरीदाबाद और लखनऊ में हुई इस कार्रवाई ने एक चौंकाने वाला तथ्य उजागर किया है कि इस आतंकी नेटवर्क में शिक्षित पेशेवर, विशेषकर डॉक्टर, शामिल हैं। फरीदाबाद से पकड़ा गया मुजम्मिल शकील एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था, जबकि उसकी कथित गर्लफ्रेंड शाहीन भी डॉक्टर है।

हालांकि घर पर ताला लगा हुआ है। इसके साथ ही लोग फरार हो चुके हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.