धारदार हथियार लहराते हुए राहगीरों को डराने पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार 31 मार्च 2026 को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मिनीबस्ती, जरहाभाठा इलाके में चार युवक खुलेआम धारदार हथियार लहराते हुए राहगीरों को डराने लगे, लोग सहम गए, माहौल में डर साफ दिखने लगा और इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, लेकिन इसी बीच सिविल लाइन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और पूरे खेल को मिनटों में खत्म कर दिया, पुलिस ने चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और उनके कब्जे से 3 लोहे के धारदार बटनदार चाकू और 1 लोहे का फरसानुमा हथियार बरामद किया, गिरफ्तार आरोपियों में अभय कोसले पिता अजय कोसले उम्र 20 साल, रामा कुर्रे पिता राजू उम्र 19 साल, देव सिदार पिता स्वर्गीय राज सिदार उम्र 20 साल और समीर भास्कर पिता शिव कुमार उम्र 20 साल सभी निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाइन शामिल हैं, चारों युवक सरेआम हथियार दिखाकर लोगों को भयभीत कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत सख्त कार्रवाई की, इसी कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक अन्य व्यक्ति राकेश ओगले पिता स्व. किशोर उम्र 29 साल निवासी मगरपारा मरार गली थाना सिविल लाइन के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, पूरी कार्रवाई में पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया साफ नजर आई जिससे एक बड़ी घटना होने से पहले ही हालात काबू में आ गए ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.