दुर्ग में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग । थाना नेवई क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए जबरन दबाव बनाने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298, 299 एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 3, 4 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया सरोज वर्मा (52 वर्ष), निवासी आशीष नगर पश्चिम, रिसाली भिलाई ने 16 फरवरी 2026 को थाना नेवई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनका पुत्र होशांग वर्मा उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करता, घर में तोड़फोड़ करता तथा जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही घर में रखी धार्मिक मूर्तियों को हटाकर फेंक दिया गया और पूजा-पाठ में बाधा उत्पन्न की गई।
शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 085/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी होशांग वर्मा को 17 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
जप्त सामग्री
पुलिस ने प्रकरण से संबंधित लिखित दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य सामग्री जप्त की है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना नेवई के उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, आरक्षक शाहबाज खान एवं आरक्षक विजय कुर्रे की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम ने त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.