मछली मार्केट लक्ष्मी नगर में सट्टा लिखते तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹5,790 नगदी व मोबाइल जब्त
दुर्ग, दुर्ग पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सुपेला क्षेत्र में तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मछली मार्केट, लक्ष्मी नगर (सुपेला) में की गई, जहां संगठित रूप से सट्टा-पट्टी लिखे जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से प्राप्त हुई थी।
पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन व्यक्तियों को रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रवि साहनी (38 वर्ष), कोमल सिंह (28 वर्ष) एवं अमित कुमार गुप्ता (19 वर्ष) बताए, जो सभी सुपेला क्षेत्र के निवासी हैं।
जब्त सामग्री
सट्टा-पट्टी
02 नग मोबाइल फोन
नगदी रकम ₹5,790/-
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 297/2026 दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, उपेन्द्र सिंह एवं आरक्षक सुरेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.