दुर्ग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, आधा दर्जन से ज्यादा संदेही गिरफ्तार
दुर्ग। दुर्ग के गवली पारा निवासी एक युवक की मोहल्ले वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात लगभग 11:00 की बताई जा रही है। इस मामले में दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने लगभग आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी तापेश नेताम ने बताया कि मृतक की पहचान ज्वैलरी व्यापारी वेंकट सोनी के पुत्र संतोष आचरे उम्र 47 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने पहले भी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात मृतक संतोष शराब के नशे में मोहल्ले में लोगों से गाली गलौज कर रहा था। वह पहले भी इस तरह की हरकत करता था। जिससे मोहल्ले वाले परेशान हो गए थे। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर लोगों से उसका विवाद हुआ। मोहल्ले वालों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।
सभी आरोपी गिरफ्तार ..
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हत्या में शामिल सभी संदेहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.