Jwala

Express News

अपराध

नेवई थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई - साइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 30 साइकिल हुई बरामद

नेवई थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई - साइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 30 साइकिल हुई बरामद

35817112025133256282171120251018121000393663.webp

दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र में लगातार हो रही साइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नेवई पुलिस एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 30 चोरी की साइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 9 हजार रुपये बताई जा रही है।
प्रार्थी नीरज आडिल, निवासी मिनी माता पारा नेवई ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 14 नवंबर 2025 को वह भिलाई नगर मजदूरी करने गया था। लौटते समय उसने अपनी फिरोजी रंग की टॉरनेट्टो साइकिल (फ्रेम नं. Y23J 9096), कीमत लगभग 4000 रुपये मैत्री गार्डन के सामने टंकी मरोदा के पास खड़ी की थी। दोपहर लगभग 2 बजे साइकिल खड़ी कर वह सामान खरीदने गया और लगभग 2:30 बजे वापस लौटा तो साइकिल गायब थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 366/25, धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद ...
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजय विश्वकर्मा उर्फ जय और डोमन यादव को मैत्री बाग गार्डन के पास से पकड़ा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नेवई सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से घूम-घूमकर साइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों की निशानदेही पर बैकुंठधाम मंदिर रोड के पास, कचरा डम्प के सामने छिपाकर रखी गई चोरी की साइकिलें बरामद की गईं।
आरोपी अजय विश्वकर्मा से 16 साइकिल
आरोपी डोमन यादव से 14 साइकिल
कुल 30 पुरानी चोरी की साइकिलें जप्त की गईं।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी ..
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नेवई उनि कमल सिंह सेंगर, सउनि निगम पात्रे,
प्र.आर. 1557 नंदलाल सिंह,
आर. 1595 शाहबाज खान,
आर. 1603 रवि बिसाई
तथा एसीसीयू टीम का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी ..
1. अजय विश्वकर्मा उर्फ जय, उम्र 22 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड छावनी
2. डोमन यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी श्रमिक नगर, थाना जामुल, जिला दुर्ग



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.