रात के सन्नाटे को चीरता तेज़ डीजे… पुलिस की एंट्री और मौके पर ही जब्त हुआ पूरा साउंड सिस्टम
रायपुर रात की तय सीमा पार होते ही जब भाठागांव की गलियों में मालवाहक वाहन पर गूंजता तेज़ डीजे लोगों की नींद और शांति को तोड़ रहा था, तभी सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचकर पूरे सिस्टम को जब्त कर दिया और संचालक के खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई कर दी। मामला 03 अप्रैल 2026 की देर रात का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन क्रमांक CG13 L8096 में बेहद तेज आवाज में डीजे और धूमाल बजाया जा रहा है, जिससे इलाके में कोलाहल की स्थिति बन गई है, सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लेते ही पाया कि नियमों की खुली अवहेलना हो रही है, इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक शेख सलमान खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी दशरमा रोड बलौदाबाजार को मौके पर ही पकड़ लिया और 1995 के कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया, साथ ही पिकअप वाहन और पूरा डीजे साउंड सिस्टम मौके से ही जब्त कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश और सख्त निगरानी में की गई, जिसमें साफ संदेश दिया गया कि तय समय सीमा के बाद और निर्धारित ध्वनि स्तर से अधिक डीजे बजाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पुलिस का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ इसी तरह सीधी और कड़ी कार्रवाई होगी। शहर में लगातार बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण के बीच यह कार्रवाई न सिर्फ कानून का पालन करवाने की मिसाल बनी है बल्कि उन सभी संचालकों के लिए चेतावनी भी है जो नियमों को हल्के में लेते हैं—अब शोर मचाना महंगा पड़ेगा, क्योंकि सिटी कोतवाली पुलिस का अभियान जारी है और अगली बारी किसी की भी हो सकती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.