Jwala

Express News

अपराध

‘लुटेरी दुल्हन’, PCS अफसर बताकर की शादी; 14 तोले सोना और 1 लाख कैश लेकर फरार

‘लुटेरी दुल्हन’, PCS अफसर बताकर की शादी; 14 तोले सोना और 1 लाख कैश लेकर फरार

97907102026090944punjab-aap-leader-wife-fraud-pcs.webp

लुटेरी दुल्हन’ के अभी तक आपने बहुत से किस्से सुने होंगे जहां शादी के बाद महिला अपने पति और ससुरालवालों को चूना लगाकर फरार हो गई। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक आम आदमी पार्टी के नेता के साथ कथित रूप से कुछ ऐसा ही हुआ है।

दरअसल, AAP नेता अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने इसी साल फरवरी में जिस महिला से शादी की थी उसने खुद को PCS अफसर बताया था, लेकिन शादी के 6 महीने के भीतर उसकी सारी पोल खुल गई।

14 तोले सोना और 1 लाख कैश लेकर फरार

अमरिंदर सिंह ने बताया है कि उसकी कथित रूप से पत्नी PCS अफसर नहीं थी और उसे जब तक इस बात का पता चलता तब तक वह घर से 14 तोले सोना (कम से कम 12-14 लाख रुपये) और 1 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PCS अफसर, उम्र और पिछली शादी से बेटा, ये था महिला का झूठ!

शिकायतकर्ता अमरिंदर सिंह ने FIR में बताया है कि उनकी पत्नी मनविंदर कौर ने शादी से पहले खुद को PCS अफसर बताया था और यह कहा था कि जालंधर में उनकी पोस्टिंग है। आरोप है कि महिला ने खुद को मोहाली में ADC के तौर पर कार्यरत बताया था। इसके अलावा महिला ने अपनी उम्र भी छिपाई और यह भी छिपाया कि पिछली शादी से उसका एक बालिग बेटा भी है।

शादी से पहले बनाई थी फर्जी इंस्टा आईडी

अमरिंदर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी ने उनसे झूठ बोला कि वह PCS अफसर है और शादी से पहले एक नकली इंस्टाग्राम ID भी बनाई थी जिसमें खुद को PCS अफसर बताया था और कैप्शन में लिखा था- ‘देश की सेवा करना कोई पोस्ट नहीं है, यह एक मकसद है।’

अमरिंदर का पॉलिटिकल कनेक्शन

अमरिंदर जो पेशे से वकील हैं और सरहिंद के मार्केट कमेटी चेयरमैन और फतेहगढ़ साहिब के जिला परिषद मेंबर हैं। उन्होंने AAP पंजाब में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर काम किया है और फतेहगढ़ साहिब में AAP के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक थे।

पुलिस ने महिला और उसके परिवार पर दर्ज किया केस

अमरिंदर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनविंदर कौर और उनके परिवार के पांच और मेंबर्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। उन पांच मेंबर्स में भाई तरलोचन सिंह, मां वरिंदरजीत कौर, कजिन नरिंदर सिंह, भाभी रूपिंदर कौर (तरलोचन की पत्नी) और पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह राणा शामिल हैं। यह सभी तरनतारन जिले के सुर सिंह गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया केस

इन सभी के खिलाफ फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 318 (4) (धोखाधड़ी), 336 (3) (जालसाजी), 338 (कीमती सिक्योरिटी की जालसाजी), 61 (2) (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) और 340 (2) (फर्जी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करना) के तहत केस दर्ज किया। 

हुई थी अरैंज मैरिज

अमरिंदर ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि दोनों परिवार हंसाली साहिब में मिले थे और उनकी शादी तय हो गई थी। शादी से पहले मनविंदर और उसके परिवार ने दावा किया था कि वह एक PCS ऑफिसर है, जिसकी जालंधर में पोस्टिंग है।

मां-बाप की मौत हो जाने का किया था दावा

उन्होंने आगे कहा कि मनविंदर ने यह भी दावा किया था कि उसके माता-पिता की मौत हो गई थी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उसकी मां जिंदा है। अमरिंदर ने कहा कि मनविंदर के परिवार ने दावा किया था कि वह 34 साल की है, और उनकी शादी 10 फरवरी को हंसाली साहिब में हुई थी।

‘ड्यूटी का बोलकर अक्सर घर से बाहर चली जाती थी’

मनविंदर अक्सर यह कहकर बाहर चली जाती थी कि वह अपनी ड्यूटी पर जा रही है। अमरिंदर ने कहा, “जब मैंने उससे उसकी अभी की पोस्टिंग के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह मोहाली में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के तौर पर पोस्टेड है, लेकिन कुछ वजहों से उसे सस्पेंड कर दिया गया था।”

तहकीकात की गई तो खुलीपोल

अमरिंदर ने कहा, “जब मैंने उससे और डिटेल्स देने को कहा ताकि मैं उसकी मदद कर सकूं। मैंने मनविंदर से अपने सस्पेंशन ऑर्डर की कॉपी देने को कहा तो उसने कुछ नहीं दिया।” उन्होंने आगे कहा, “जब मैंने बार-बार उससे सस्पेंशन ऑर्डर की कॉपी मांगी तो उसने मुझे सितंबर में WhatsApp पर एक डॉक्यूमेंट भेजा। डॉक्यूमेंट के मुताबिक, वह अप्रैल 2022 में मोहाली में ADC के तौर पर पोस्टेड थी। हालांकि, बाद में डॉक्यूमेंट नकली पाया गया।”

उम्र 34 नहीं 46 साल निकली

अमरिंदर ने कहा कि शक होने के बाद उन्होंने अपनी जांच शुरू की तो पता चला कि मनविंदर ने कभी PCS पास नहीं किया था और न ही वह कभी मोहाली या जालंधर में ADC के तौर पर पोस्टेड थी। इतना ही नहीं उसने शादी के वक्त अपनी उम्र 34 साल बताई थी जबकि उसकी उम्र 46 साल निकली। इसके अलावा सबसे अधिक चौंकाने वाला दावा अमरिंदर की ओर से यह किया गया है कि मनविंदर की पहले भी शादी हुई थी और उसका 18 साल का बेटा है जिसने उसे छिपाया था। अमरिंदर ने बताया कि वह 27 अगस्त को 14 तोला सोना और 1 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गई।

इस मामले में पुलिस ने क्या कहा?

अमरिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज FIR पर फतेहगढ़ SSP शुभम अग्रवाल ने कहा, “जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी पार्टी को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। आगे की कार्रवाई उसी हिसाब से की जाएगी। शिकायत करने वाले के आरोपों की अभी पुष्टि होनी बाकी है।”



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.