ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए प्रतिबंधित हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। थाना उतई क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से प्रतिबंधित धारदार हथियार की आपूर्ति करने वाले कोरियर एजेंसी संचालक और डिलीवरी कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को ग्राम पुरई में आरोपी लावन्य उर्फ लवन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर तोषण यादव एवं अन्य व्यक्तियों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। मामले में अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 118(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS एवं धारा 25, 27 Arms Act के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि घटना में प्रयुक्त प्रतिबंधित धारदार हथियार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Meesho के माध्यम से ऑर्डर किया गया था, जिसे वाल्मो कोरियर एजेंसी, उतई द्वारा 3 जनवरी 2026 को संबंधित आरोपी को डिलीवर किया गया। पुलिस के अनुसार, कोरियर एजेंसी संचालक को पार्सल में प्रतिबंधित सामग्री होने की जानकारी थी, इसके बावजूद डिलीवरी कर्मचारी के माध्यम से पार्सल सुपुर्द कर ₹245 नगद प्राप्त किए गए।
उक्त कृत्य को Arms Act की धारा 25(1)(A) एवं 25(3) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर आरोपी रोशन सिंह राजपूत (31 वर्ष), निवासी बजरंग नगर, उतई तथा तामेश उर्फ तामेश्वर साहू (23 वर्ष), निवासी बजरंग नगर, उतई को 16 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
जप्त सामग्री
पुलिस ने कोरियर एजेंसी संचालन से संबंधित दस्तावेज, पार्सल डिलीवरी रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख जप्त किए हैं।
घटना का कारण
ऑनलाइन माध्यम से प्रतिबंधित धारदार हथियार की उपलब्धता के चलते आपसी विवाद में उसका उपयोग कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, राजीव दुबे, महेश यादव एवं दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.