रकम दोगुना व लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक की धोखाधड़ी उजागर
दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा लोगों को रकम दोगुना करने एवं लोन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को दर्ज प्रकरणों में आरोपी लक्ष्मी टाण्डी (उम्र लगभग 30 वर्ष) निवासी रायपुर नाका, पद्मनाभपुर द्वारा प्रार्थी सारपल्ली भास्कर को 6 माह में रकम दोगुना करने का लालच दिया गया। इस झांसे में आकर प्रार्थी ने लगभग 3 लाख रुपये नगद तथा 7 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन जमा कर दिए, जिसके बाद आरोपी ने धोखाधड़ी की।
इसी प्रकार, आरोपी ने एक अन्य प्रार्थी कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का प्रलोभन देकर 10 हजार रुपये ऑनलाइन एवं 50 हजार रुपये नगद प्राप्त कर ठगी की।
दोनों मामलों में थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 209/2026 एवं 210/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना सुपेला में भी वर्ष 2024 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
पुलिस ने प्रकरण में उपयोग किए गए बैंक खातों एवं लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों को जांच में लिया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच, निवेश या लोन के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.