Jwala

Express News

अपराध

पश्चिम बंगाल की कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला

पश्चिम बंगाल की कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला

70024022026174550bengal-civil-court.webp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कई अदालत परिसरों को बम से उड़ाने की ईमेल के जरिए धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से संबंधित परिसरों को खाली कराकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, जिससे न्यायिक कामकाज कुछ समय के लिए बाधित रहा।

अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता की सत्र अदालत, बैंकशाल स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय तथा पश्चिम बर्धमान जिला के आसनसोल और दुर्गापुर में उप-संभागीय अदालतों को मंगलवार सुबह ईमेल के माध्यम से धमकी मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता की सत्र अदालत और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसरों को तत्काल खाली कराया गया। इसके बाद कोलकाता पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने सर्च डॉग के साथ गहन तलाशी अभियान चलाया। राज्य की अन्य अदालतों में भी एहतियातन इसी तरह की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान किसी भी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

धमकी भरे ईमेल सामने आने के बाद राज्य की खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने कहा कि बिधाननगर, बरहामपुर और कोलकाता सहित विभिन्न अदालतों को मिली धमकियां जांच में झूठी पाई गई हैं।

उन्होंने बयान में कहा, “राज्य सरकार सभी न्यायाधीशों और याचिकाकर्ताओं को आश्वस्त करती है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजा।”

फिलहाल पुलिस और साइबर विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.