लोन और बीमा के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी उजागर
एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी सहित दो आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों से सिक्योरिटी के नाम पर लिए गए चेक से निकाली लाखों की रकम
दुर्ग। थाना धमधा पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए लगभग 46 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एचडीएफसी बैंक धमधा के कर्मचारी विकास सोनी और उसकी सहयोगी मधु पटेल निवासी ग्राम परसकोल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्रामीणों को दूध डेयरी व्यवसाय के लिए लोन और बीमा दिलाने का झांसा देकर यह धोखाधड़ी की।
थाना धमधा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल निवासी ग्राम घोटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मधु पटेल एवं बैंक कर्मचारी विकास सोनी ने मिलकर ग्राम घोटा और आसपास के 26 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री पशु लोन योजना के अंतर्गत 10-10 लाख रुपये का लोन दिलाने और 40 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रलोभन दिया।
आरोपियों ने ग्रामीणों से कहा कि कम समय में ब्याज पटाकर वे अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी बहाने सभी ग्रामीणों के एचडीएफसी बैंक में एक से अधिक खाते खुलवाए गए।
लोन स्वीकृत कराने और सुरक्षा की औपचारिकता के नाम पर आरोपियों ने सभी खाताधारकों से 3-3 हस्ताक्षरयुक्त चेक लिए। इन चेकों का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों ने ग्रामीणों के खातों से लाखों रुपये निकालकर अपने और अपने परिचितों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर, फोनपे, नगदी लेनदेन और चेक के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर ली।
पुलिस जांच में अब तक यह सामने आया है कि कुल ₹45,92,250 की रकम विभिन्न खातों से निकाली गई। इसमें प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल, कल्याणी साहू, खिलेन्द्र कुमार, लक्ष्मी बाई पटेल, गिलेश्वरी साहू, राम यादव, लक्ष्मी वर्मा, रघुराम वर्मा, गोकुल यदु, ओमिन साहू, उषा बाई, शांतनु यादव, परीक्षित कुमार, बलराम साहू, संगीता बंजारे, योगेश यादव, सागर बंजारे, विक्की यादव, धनंजय धनकर, महेश यादव, नागेश्वर वर्मा, उमाशंकर भारती, ओकार वर्मा, खेलुराम पटेल, अंजना धीवर और वेदव्यास पटेल सहित अन्य खाताधारकों से बड़ी रकम निकाली गई।
प्रार्थिया की शिकायत पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 182/2025, धारा 420, 34 एवं 120-बी भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों विकास सोनी एवं मधु पटेल को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है, और जांच के दौरान अन्य सहयोगियों या संबंधित बैंक कर्मियों की संलिप्तता पाई जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.