Jwala

Express News

अपराध

करंट से दंतैल हाथी की मौत : खेत में अवैध बिजली प्रवाहित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बीट गार्ड को भी किया ससपेंड

करंट से दंतैल हाथी की मौत : खेत में अवैध बिजली प्रवाहित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बीट गार्ड को भी किया ससपेंड

57415032026092717_____________________________________________________________________1773561420.webp

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नर दंतैल हाथी की करंट लगने से हुई मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि, आरोपी ने अपने खेतों की सुरक्षा के नाम पर अवैध रूप से बिजली प्रवाहित कर रखी थी, जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत करंजवार गांव में कुछ दिनों पहले एक नर दंतैल हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि, हाथी की मौत बिजली के करंट से हुई थी।

 

करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत
वन विभाग की जांच में पता चला कि, गांव के ही निवासी रामलाल ने अपने खेतों के आसपास अवैध तरीके से बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था ताकि जंगली जानवर फसलों को नुकसान न पहुंचा सकें। इसी दौरान जंगल से निकलकर खेत की ओर पहुंचे नर दंतैल हाथी उस करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रेंजर और वनपाल को कारण बताओ नोटिस जारी
वहीं इस घटना में विभागीय लापरवाही सामने आने पर वन विभाग ने संबंधित बीट गार्ड को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रेंजर और वनपाल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, अवैध रूप से खेतों में बिजली प्रवाहित करना गंभीर अपराध है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.