जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
एक जेसीबी, एक ट्रेक्टर और चार हाईवा जब्त
दुर्ग। जिला प्रशासन द्वारा मुरूम एवं रेत के अवैध उत्खनन के संबंध में जनता की शिकायत पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेबीसी मशीन तथा अवैध उत्खनन परिवहन में संलिप्त एक ट्रेक्टर एवं चार हाईवा वाहन जब्त किये गये है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव ने रानीतराई-पाटन के समीप जेसीबी द्वारा अवैध उत्खनन करते हुए पाये जाने और ट्रेक्टर द्वारा परिवहन करते पाये जाने पर उक्त जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर को जब्त किया है। इसी प्रकार राजस्व विभाग के टीम द्वारा तहसीलदार पाटन के नेतृत्व में बालोद-धमतरी से रेत परिवहन करते पाये जाने पर चार हाईवा वाहन को जब्त कर थाना प्रभारी रानीतराई को पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। एसडीएम श्री ध्रुव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध ईंट भट्ठों के संचालकों को भी बगैर अनुमति के ईंट भट्ठे लगाकर पर्यावरण प्रदूषित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अवैध उत्खनन और ईंट भट्ठों पर आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
.jpeg)

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.