जशपुर जिले में नाना ने मानवता और खून के रिश्तों की तमाम मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अपनी ही नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक नाना ने मानवता और खून के रिश्तों की तमाम मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अपनी ही नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की है। जहां 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची जो मानसिक रूप से कमजोर थी को आरोपी नाना ने नाबालिक नातिन को घर के ही गौशाला में ले जाकर डराया-धमकाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची इस हैवानियत से सहमी हुई थी, पीड़ित बच्ची की बड़ी माँ जब मजदूरी करके शाम को घर पहुंची तो घटना की जानकारी दी जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही आरोपी नाना के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 65(1) व 4 पॉस्को के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 55 वर्षीय आरोपी नाना को हिरासत में ले कर पूछताछ किया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.