हत्या के प्रयास में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
दुर्ग। भिलाई । थाना नेवई क्षेत्र में युवती पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी 2026 को सायं लगभग 5 बजे प्रार्थिया बैकुंठधाम मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रही थी। इंदिरा चौक के पास, गली अंदर स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी ने उसका रास्ता रोककर बातचीत करने का प्रयास किया। युवती के नहीं रुकने पर आरोपी ने पूर्व परिचय और पुरानी प्रताड़ना के चलते आक्रोशित होकर जान से मारने की नियत से अपने पास रखे धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर प्राणघातक वार कर दिया।
हमले में बचाव करते समय युवती के दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने गाल एवं दाहिनी पसली के पास चोटें आईं। घायल युवती की रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान आरोपी योगेन्द्र कुमार यादव उर्फ छोटू उर्फ टायलेट (30 वर्ष) निवासी इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग को 16 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार भी जप्त किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
घटना का कारण
पुलिस के अनुसार, पूर्व परिचय के दौरान आरोपी द्वारा लगातार परेशान किए जाने से उत्पन्न आक्रोश और प्रतिशोध की भावना इस हमले का कारण बनी।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई सउनि करण सोनकर, सउनि निगम पात्रे, प्रआरक्षक हेमंत चंदेल, आरक्षक शाहबाज खान एवं आरक्षक विजय कुर्रे की विशेष भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.