Jwala

Express News

अपराध

उतई पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, प्रेम-प्रसंग के विवाद में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उतई पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, प्रेम-प्रसंग के विवाद में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

63409122025145717878091220251433341000512102.webp

उतई/दुर्ग। थाना उतई क्षेत्र के ग्राम पुरई खेल मैदान में मिली अधजली महिला की लाश का रहस्य उतई पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण ब्लाइंड मर्डर केस को गंभीरता से लेते हुए 6 टीमों का गठन किया, जिनकी त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा सभव हो सका।
-सुबह मिला अधजला शव, पुलिस ने बनाया विशेष जांच दल
दिनांक 08 दिसंबर 2025 को ग्राम पुरई के कोटवार केवलदास मानिकपुरी ने सूचना दी कि करगाड़ीह–पाऊवारा नहर के पास खेल मैदान में एक महिला का अधजला शव पड़ा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड, एसीसीयू टीम व थाना प्रभारी उतई मौके पर पहुंचे। शव की पहचान न होने से मामला ब्लाइंड मर्डर माना गया।
गुमशुदगी रिपोर्ट से मिला सुराग
पतासाजी के दौरान पता चला कि थाना सुपेला में 9 दिसंबर को उर्मिला निषाद (उम्र 30 वर्ष) निवासी गौतम नगर, सुपेला की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सूचक विजय बांधे से पूछताछ की, जिसकी गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं। मनोवैज्ञानिक तरीके से हुई पूछताछ में विजय घटना में शामिल होने की बात पर टूट गया।
इसलिए की हत्या — प्रेम-प्रसंग और विवाद
पूछताछ में आरोपी विजय बांधे (उम्र 24 वर्ष, निवासी करगाड़ीह) ने बताया:
वह केटरिंग का काम करता है और मृतका उर्मिला पिछले 2–3 वर्षों से उसके साथ काम करती थी।
दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जबकि विजय शादीशुदा और उसकी पत्नी गर्भवती थी।
उर्मिला लगातार शादी का दबाव डालती थी, जिससे आरोपी का पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो गया था।
पैसों को लेकर विवाद और सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने की घटनाओं से परेशान होकर उसने उर्मिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Image after paragraph

आरोपी ने ऐसे अंजाम दिया वारदात
7 दिसंबर की शाम आरोपी ने सुपेला हार्डवेयर लाइन से धारदार चापड़ खरीदा।
पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल भरवाया।
उर्मिला को “पाटन शादी समारोह में काम” का झांसा देकर बाइक से उतई लाया।
सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने खाना खाया, फिर विवाद हुआ।
आरोपी ने चापड़ से उर्मिला के गले पर हमला किया।
उसके गिरते ही दोबारा वार कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और पास के पैरा डांटकर पूरी तरह जला देने की कोशिश की।
इसके बाद आरोपी अपने गांव करगाड़ीह भाग गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के रक्तरंजित कपड़े जब्त किए और आज 09 दिसंबर 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है तथा यदि किसी और की संलिप्तता पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे खुलासे में थाना उतई पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.