हत्याकांड के बाद आरोपी की मानसिक हालत पर सवाल, आत्मसमर्पण से पहले भटका इधर-उधर
इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पुलिस MBA छात्रा की हत्या के आरोपी पीयूष धमनोदिया के खिलाफ सबूत जुटा रही है। आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन डर के कारण पटरी से हट गया।
एडीशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और शिवांशु जोशी जब आरोपी से पूछताछ करने पहुंचे, तो उसने सादा कागज मांगा। कागज मिलने पर आरोपी ने लिखा कि उसने गलत किया और उसके हाथों अनर्थ हो गया। उसने लिखा कि वह छात्रा से प्यार करता था और अब उसे मरना है। वह पुलिस से MBA छात्रा से मिलवाने की बात करता है।
इधर, जांच में यह भी सामने आया है आरोपी मृतक की आत्मा से बात करना चाहता था। वह टोने-टोटके वाले वीडियो भी देखता था।
मुंबई में भी लिख चुका है ऐसा बयान
पुलिस के अनुसार आरोपी मुंबई के अंधेरी थाने में भी पुलिस अधिकारियों से सादा कागज लेकर इसी तरह की बातें लिख चुका है। आरोपी यूट्यूब पर आत्महत्या के तरीके भी सर्च कर चुका है, लेकिन उसने आत्महत्या नहीं की।
थाने में आरोपी अन्य आरोपियों से कहता है कि उसने यूट्यूब पर वकील और पुलिस से संबंधित वीडियो देखे हैं। वह कहता है कि जेल में रहकर पढ़ाई करेगा और केस से बाहर आ जाएगा। उसने एक आरोपी से यह भी पूछा कि उसे कितनी सजा हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी व्यवहार में सामान्य दिखने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस ने आरोपी के इस कमरे से छात्रा का शव बरामद किया था।
यूट्यूब पर टोने-टोटके वाले वीडियो देखता था
जोन 4 के डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि आरोपी ने मुंबई के पास पनवेल के एक सुनसान स्थान पर अगरबत्तियां जलाईं। वह आत्माओं को कैसे बुलाएं जैसे विषयों पर यूट्यूब वीडियो देखता रहा। अंधेरे में वह माफी मांगते हुए बुदबुदाता रहा और दावा करता रहा कि वह उस महिला की ‘आत्मा’ से बात करना चाहता है, जिसकी उसने कुछ घंटे पहले ही हत्या की थी
परिजनों से छात्रा के सामान की कराई पहचान
इधर, सोमवार को पुलिस ने छात्रा की छोटी बहन और चचेरी बहन को थाने बुलाकर छात्रा के सामान की पहचान कराई। उनसे आरोपी और छात्रा के संबंध, मुलाकात और घर आने-जाने के बारे में जानकारी ली गई।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले बाणगंगा क्षेत्र में रहता था और अक्टूबर में द्वारकापुरी में रहने आया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी पहले से नशा करता था, लेकिन उसने यह बात छात्रा से छिपाई थी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.