Jwala

Express News

अपराध

थाना अंडा में आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफतार..

थाना अंडा में आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफतार..

375300420251628001746024937_img-20250430-wa0158.webp

अंडा । थाना अण्डा पुलिस टीम के द्वारा अप.क्र. 19/2025 थारा 296,351 (2), 119(1),3(5) बीएनएस प्रकरण के आरोपीगण को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफतार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा एवं  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा के निर्देश पर जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जिस तहत  29 अप्रैल 2025 को प्रार्थी लक्षमण धीवर पिता देवराज धीवर उम्र 32 वर्ष थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मछली खरीदी बिकी का काम करता हू। रोजाना देशी शराब भठठी के पास मछली बिक्री करता हूं तथा मेरे बगल मे राज कुमार धीवर, राकेश धीवर, राजेश्वर धीवर, कृपा राम भी मछली बिक्री करने के लिये पसरा दुकान लगाते हैं।  29 अप्रैल 2025 को शाम करीबन 5.20 बजे 2 लडके हमारे पसरा के पास आये और शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मजबुर करने लगे। मेरे द्वारा नाम पता पूछने पर धाँस दिखाते हुये युवराज उर्फ राज कुमार बांधे व मोहन सेठी उर्फ मोगन नाम बता रहा था । जो मुझे एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर सभी मछली दुकान व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देने लगे। आसपास के भीड ईकठठा हुये तो वे लोग भाग गये। रिपोर्ट पर थाना अण्डा मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी/गवाहो को तलब कर पूछताछ कर कथन लेखबद्ध किया गया। आरोपीगण की पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया आरोपीगण युवराज उर्फ मोनू उर्फ राज कुमार बांधे पिता स्व. धनीराम बांधे उम्र 22 वर्ष पता ग्राम उतई विराट नगर इंदिरा आवास जिला दुर्ग (छ.ग.) एवं मोहन सेठी उर्फ मोगन पिता संतोष सेठी उम्र 21 वर्ष पता स्टेशन मडौदा थाना नेवई जिला दुर्ग (छ.ग.) द्वारा दिनांक घटना समय सदर को उपरोक्त अपराध जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगण को विधिवत गिरफतार कर गिरफतारी की सूचना परिजनों की दी गई तथा आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय दुर्ग भेजा गया हैं। मामले में विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महोदया परिउपुअ आकर्षी कश्यप, सउनि सुंदर लाल नेताम, प्रआर दिलीप राउत आरक्षक भवानी जगत, उमाकांत वर्मा, तेजेश्वर साहू, तिलेश्वर यादव की मुख्य भूमिका रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.