Jwala

Express News

अपराध

आतंकियों को स्थानीय लोगों ने मदद की थी. ये सभी कश्मीर घाटी के रहने वाले

आतंकियों को स्थानीय लोगों ने मदद की थी. ये सभी कश्मीर घाटी के रहने वाले

24527042025044311pahalgam_terrorist_attack_1745648331.webp

मुख्य संदिग्धों पर फोकस कर रही है जांच एजेंसी

जांच एजेंसियां फिलहाल पांच मुख्य संदिग्धों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं. इनमें से तीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी दो Over Ground Workers यानी OGW की तलाश जारी है. हमले के दिन ये पांचों संदिग्ध घटनास्थल के आसपास नजर आए थे. उनके मोबाइल फोन भी उसी इलाके में सक्रिय थे. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के दौरान एक चैट भी मिली है, जिसमें पकड़े गए तीन संदिग्ध पहलगाम में मौजूद पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने की बातचीत कर रहे थे.

इस बीच, 200 से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उनसे हमले से पहले की गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है. सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमले की साजिश कैसे और किनके जरिए रची गई थी.

पांचों संदिग्धों की हो सकती है पहलगाम हमले में सीधी भूमिका

जांचकर्ताओं को शक है कि पांचों संदिग्धों की पहलगाम हमले में सीधी भूमिका हो सकती है. उनके पास इसके पक्के सबूत भी हैं. NIA, जम्मू-कश्मीर पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो और RAW की संयुक्त टीम 10 अन्य ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) से भी पूछताछ कर रही है. ये सभी पहले भी कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद कर चुके हैं.

आतंकियों के स्थानीय  मददगार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, ये 15 स्थानीय मददगार पहले से ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के रूप में दर्ज हैं. माना जाता है कि इन्होंने पिछले कुछ सालों में दक्षिण कश्मीर में कई हमलों में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद की है. इन मददगारों ने आतंकवादियों को रसद पहुंचाने, जंगलों में रास्ता दिखाने और पाकिस्तान से हथियारों की खेप लाने में मदद की थी. एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जांचकर्ताओं के पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि इन स्थानीय मददगारों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों की मदद की थी



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.