होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग में फिर सिर उठा रहा अवैध प्लाटिंग का खेल! प्रशासन की नाक के नीचे 15 एकड़ जमीन पर धड़ल्ले से कारोबार
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग में फिर सिर उठा रहा अवैध प्लाटिंग का खेल! प्रशासन की नाक के नीचे 15 एकड़ जमीन पर धड़ल्ले से कारोबार
दुर्ग में फिर सिर उठा रहा अवैध प्लाटिंग का खेल! प्रशासन की नाक के नीचे 15 एकड़ जमीन पर धड़ल्ले से कारोबार
अग्रसेन चौक समेत कई इलाकों में खुलेआम अवैध प्लाटिंग, नोटिस जारी लेकिन कार्रवाई बेअसर; आयुक्त के तबादले के बाद ठंडी पड़ी कार्रवाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में एक बार फिर अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। शहर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक सहित कई क्षेत्रों में खुलेआम अवैध प्लाटिंग किए जाने की चर्चा है। हैरानी की बात यह है कि इसकी जानकारी जिला प्रशासन और निगम प्रशासन को होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
जानकारी के अनुसार, अवैध प्लाटिंग से जुड़े लोग इतने शातिर तरीके से काम कर रहे हैं कि प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने पर वे स्वयं को पूरे मामले से अलग बताते हुए जिम्मेदारी से बच निकलते हैं। जबकि मौके पर अवैध प्लाटिंग के स्पष्ट प्रमाण दिखाई देने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि नगर निगम क्षेत्र में करीब 15 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग का खेल जारी है। निगम प्रशासन मूल भू-स्वामियों और प्लाटिंग करने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है, लेकिन नोटिस जारी होने के बाद भी कई मामलों में वे तामील नहीं हो पाते और वापस लौट आते हैं।
पूर्व नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया था। हालांकि उनके स्थानांतरण के बाद वह टीम निष्क्रिय हो गई और कार्रवाई की रफ्तार भी थम गई। इसके चलते भूमाफियाओं के हौसले फिर बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं।
प्रशासन की ओर से पूर्व में तहसीलदार और पटवारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शहर में अवैध कॉलोनियों का जाल और तेजी से फैल सकता है।
क्या बोले निगम के भवन अधिकारी?
नगर पालिक निगम दुर्ग के भवन अधिकारी प्रकाश चंद भवानी ने कहा कि,
"अवैध प्लाटिंग के प्रमाण मिलते ही अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"
ज्वलंत सवाल
आखिर प्रशासन की जानकारी के बावजूद अवैध प्लाटिंग पर रोक क्यों नहीं लग पा रही?
नोटिस जारी होने के बाद भी जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही?
विशेष टीम के निष्क्रिय होने का लाभ क्या भूमाफिया उठा रहे हैं?
क्या निगम और जिला प्रशासन संयुक्त अभियान चलाकर इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाएंगे?
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.