होम / दुर्ग - भिलाई / जन्मदिन से एक दिन पहले ताम्रध्वज साहू के पोस्टर पर कालिख! आखिर किसे चुभ रही पूर्व गृहमंत्री की लोकप्रियता..?
दुर्ग - भिलाई
जन्मदिन से एक दिन पहले ताम्रध्वज साहू के पोस्टर पर कालिख! आखिर किसे चुभ रही पूर्व गृहमंत्री की लोकप्रियता? अज्ञात लोगों की हरकत से भड़का सियासी माहौल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश—राजनीतिक साजिश की आशंका
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनके जन्मदिन की बधाई वाले पोस्टर पर अज्ञात लोगों द्वारा काला रंग पोतने की घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस घटना को महज शरारत नहीं, बल्कि सुनियोजित राजनीतिक दुर्भावना और माहौल बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर लगाए गए बधाई पोस्टरों को जिस तरह निशाना बनाया गया, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही पोस्टर पर कालिख पोतने की जरूरत किसे महसूस हुई? क्या यह किसी राजनीतिक विरोध का संकेत है या फिर जानबूझकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाने और विवाद खड़ा करने की कोशिश?
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पूर्व गृहमंत्री के जन्मदिन के बधाई पोस्टर को इस तरह निशाना बनाना राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार करने जैसा है।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ताम्रध्वज साहू की राजनीतिक सक्रियता, जनसंपर्क और लोकप्रियता से कुछ राजनीतिक लोग असहज हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन घटना के समय और तरीके को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वहीं, अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन इस तरह की हरकतें स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं के खिलाफ हैं। राजनीतिक असहमति का जवाब कालिख पोतकर देने की संस्कृति आखिर किस दिशा में ले जाएगी?
फिलहाल पोस्टर पर काला रंग पोतने वाले अज्ञात लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियों का पता लगाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.