Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

त्रिनयन एप्प की मदद से पुलिस को मिली बड़ी सफलता

त्रिनयन एप्प की मदद से पुलिस को मिली बड़ी सफलता

393271020251449001003073539.jpg

शिक्षक नगर के सूने मकान में चोरी करने वाले तीन बालक व एक महिला गिरफ्तार

दुर्ग। थाना कोतवाली पुलिस ने त्रिनयन एप्प के माध्यम से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए शिक्षक नगर दुर्ग में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस प्रकरण में तीन विधि से संघर्षरत बालक तथा चोरी का माल खरीदने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 6 लाख 58 हजार 800 रुपये कीमती मशरूका बरामद किया है, जिसमें 50 ग्राम का सोने का बिस्किट, पीतल और कांसे के बर्तन सहित एक टंकी शामिल है।

प्रार्थी उमाशंकर पटैरिया (89 वर्ष) निवासी शिक्षक नगर ने 22 अक्टूबर को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके सूने मकान में 11 से 17 अक्टूबर के बीच अज्ञात चोरों ने खिड़की की जाली तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में अपराध क्रमांक 508/2025 धारा 331(4), 303 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के दौरान त्रिनयन एप्प के माध्यम से तीन नाबालिग बालकों की पहचान की, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी का माल उन्होंने राखी कसेर निवासी संतराबाड़ी, थाना मोहन नगर को बेचा था। पुलिस ने राखी कसेर को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा मशरूका जप्त किया।

आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को बाल पर्यवेक्षण गृह भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक आबिद खान और आरक्षक प्रशांत पाटनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.